मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

वर्ष के अंतिम दिन उत्तर से दक्षिण बंगाल तक कड़ाके की ठंड, कोलकाता में पारा 11 डिग्री पर लुढ़का

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वर्ष के अंतिम दिन उत्तर से दक्षिण बंगाल तक कड़ाके की ठंड, कोलकाता में पारा 11 डिग्री पर लुढ़का

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वर्ष 2025 का समापन भीषण ठंड और रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के साथ हो रहा है। बुधवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने इस सीजन के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। महानगर के साथ-साथ समूचा राज्य वर्तमान में हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में है।उत्तर से दक्षिण बंगाल तक शीत लहर का प्रभाव देखा जा रहा है। संदकफू में तापमान शून्य से नीचे (-) पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि दार्जिलिंग तीन डिग्री सेल्सियस पर कांप रहा है। दक्षिण बंगाल के पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में भी पारा सात से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। सोमवार और मंगलवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान भी सामान्य से क्रमशः 7.5 और 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जिससे दिन में भी कनकनी महसूस की गई।मौसम विभाग ने आज शाम के पश्चात राज्य के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की है। इसमें दाजिर्लिंग, कूचबिहार, मालदा सहित दक्षिण के पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जैसे जिले सम्मिलित हैं। साथ ही, शीतल पूर्वी हवाओं के प्रभाव से अलीपुरद्वार में आगामी 24 से 48 घंटों के भीतर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण नए साल की शुरुआत में तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है। हालांकि, राहत अल्पकालिक होगी। पांच से 12 जनवरी के मध्य राज्य में एक बार फिर कड़ाके की ठंड की वापसी होगी, जिससे कई जिलों में शीत लहर (कोल्ड वेव) चलने की प्रबल संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें