मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों ने पार्टी का जताया आभार, दिलीप घोष बोले- चुनाव जीतने के लिए प्रतिबद्ध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बंगाल चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों ने पार्टी का जताया आभार, दिलीप घोष बोले- चुनाव जीतने के लिए प्रतिबद्ध

न्यूटाउन। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। भाजपा ने इस लिस्ट कई बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी से टिकट मिलने के बाद कई उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया सामने आई।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को भाजपा ने खड़गपुर से मैदान में उतारा हैं। टिकट मिलने पर उन्होंने आईएएनएस से कहा कि पार्टी की ओर से नामांकित किए जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में, मैं इस निर्णय का सम्मान करता हूं और चुनाव जीतने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

डाबग्राम फुलबाड़ी से उम्मीदवार बनाए जाने पर शिखा चटर्जी ने आईएएनएस से कहा कि मुझे पार्टी के लिए काम करने के लिए चुना गया है और मैं अनुशासन का पालन करते हुए आने वाले दिनों में अपना काम जारी रखूंगी। शिखा यहां से मौजूदा विधायक भी है।

कुमारग्राम (अजजा) से प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा विधायक मनोज कुमार ओरांव ने आईएएनएस से कहा कि नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पूरे भाजपा परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं।

उन्होंने मुझे न केवल एक बार, बल्कि लगातार दो बार उम्मीदवार के रूप में चुना है।

मुर्शिदाबाद से उम्मीदवार बनाए जाने पर गौरी शंकर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी के साथ चुनाव लड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे इससे पहले दो बार भाजपा का टिकट मिला था, और अब विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी बार। मैं सभी कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

सूरी से उम्मीदवार बनाए जाने पर जगन्नाथ चटर्जी ने आईएएनएस कहा कि अपने चुनाव प्रचार के तरीके को लेकर कहा कि इस शहर की हर गली में लोग मुझे जानते हैं। मैं सिर्फ साइकिल चलाता हूं।

अगर आपको लगता है कि यह चुनाव प्रचार सफल रहा, तो मैं आप सभी का आभारी हूं।

बता दें कि बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनाव होंगे। 23 अप्रैल के पहले चरण के चुनाव में 152 सीटों पर मतदान होगा। 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 4 मई को चुनाव के नतीजे जारी होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें