मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल: चोरी के शक में दिव्यांग की पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बंगाल: चोरी के शक में दिव्यांग की पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के पानीहाटी इलाके में चोरी के शक में मूक-बधिर युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, एक स्थानीय परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर उस पर गर्म पानी डाला और उसे एसिड पीने के लिए मजबूर किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस घटना में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

स्थानीय और पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान 32 साल के आशिक मंडल के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने कहा, "कुछ दिन पहले, आशिक को चोरी के संदेह में पकड़ा गया और उसी इलाके के निवासी बच्चू बरुआ और उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। उनकी क्रूरता यहीं नहीं रुकी, उन्होंने कथित तौर पर आशिक पर गर्म पानी डाला और उसे तेजाब पीने के लिए मजबूर किया।"

इस घटना के बाद आशिक की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बचाया और सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा था। इस दौरान आशिक की सोमवार रात मौत हो गई।

आशिक की मौत की खबर सुनकर इलाके के निवासी गुस्से में भड़क उठे, जिससे अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई।

इस संबंध में मृतक की भतीजी ने कहा, "अगर मेरे चाचा ने कुछ गलत किया होता, तो वे हमें बता सकते थे। इसके बजाय, उनके बेटे बच्चू बरुआ और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें प्रताड़ित किया।

उन्होंने उन्हें तेजाब तक पिलाया। हम उनके लिए कड़ी सजा की मांग करते हैं।"

मृतक के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

स्थानीय तृणमूल नेता प्रबीर दास ने कहा, "यह एक जघन्य घटना है। उन्होंने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हम दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग करते हैं। एक मूक व्यक्ति को इस तरह पीटने के लिए उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई करेगी। हमें पुलिस पर पूरा भरोसा है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें