मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल कोयला तस्करी मामला : ईडी ने पुलिस अधिकारी समेत पांच कोयला कारोबारियों को भेजा समन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बंगाल कोयला तस्करी मामला : ईडी ने पुलिस अधिकारी समेत पांच कोयला कारोबारियों को भेजा समन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित करोड़ों रुपये के कोयला तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज करते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस के एक निरीक्षक स्तर के अधिकारी और पांच कोयला कारोबारियों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। इन्हें बुधवार तक पूछताछ के लिए हाजिर होना है।

ईडी की ओर से समन भेजे गए पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल हैं, जो पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत बुदबुद थाना के पूर्व प्रभारी रह चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, इससे पहले तृणमूल कांग्रेस सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान भी ईडी ने मंडल को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, वह कथित तौर पर एजेंसी के समन का जवाब देने से बचते रहे और कोलकाता के साल्ट लेक स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए थे।

अब राज्य में नई प्रशासनिक परिस्थितियों के बीच ईडी ने उन्हें फिर से पूछताछ के लिए तलब किया है।मनोरंजन मंडल के साथ जिन पांच कोयला कारोबारियों को समन जारी किया गया है, उनमें कृष्ण कायाल, रितेश लोकेश सिंह, युधिष्ठिर घोष और नरेंद्र खड़का शामिल हैं।

सूत्रों का दावा है कि पश्चिम बर्दवान जिले के 12 अन्य कोयला कारोबारी भी ईडी की निगरानी में हैं।

ईडी ने इस मामले में दायर अपनी विभिन्न आरोपपत्रों में दावा किया है कि कोयला तस्करी का नेटवर्क कोयला कारोबारियों, केंद्रीय बलों के कुछ अधिकारियों, कोल इंडिया की सहायक कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कुछ कर्मियों की कथित मिलीभगत से संचालित हो रहा था।

इससे पहले ईडी ने कोलकाता की विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम अदालत को बताया था कि मनोरंजन मंडल के बैंक खातों में कम समय में भारी मात्रा में धनराशि जमा हुई थी। एजेंसी ने उन पर ज्ञात आय से अधिक संपत्ति रखने का भी आरोप लगाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें