मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल में 12वीं के नतीजे घोषित: मुख्यमंत्री सुवेंदु ने छात्रों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बंगाल में 12वीं के नतीजे घोषित: मुख्यमंत्री सुवेंदु ने छात्रों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की

कोलकाता। पश्चिम बंगाल बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मैं उन सभी विद्यार्थियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं, जिन्होंने हायर सेकेंडरी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। आपकी कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम आज सफलता के रूप में सामने आया है।"

उन्होंने छात्रों के नाम अपने संदेश में कहा, "आपके जीवन के इस महत्त्वपूर्ण पड़ाव पर मिली यह सफलता आपको भविष्य की यात्रा में और भी बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करे।

मैं आपमें से प्रत्येक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आप जीवन के हर क्षेत्र में स्वयं को सफलतापूर्वक स्थापित करें और अपने परिवार, समाज तथा प्रदेश का गौरव बढ़ाएं। आप सभी को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद।"

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसई) ने गुरुवार को कक्षा 12 के नतीजे घोषित किए। इस साल कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जिनका पास प्रतिशत 92.47 फीसदी रहा है। डब्ल्यूबीसीएचएसई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के लिए लगभग 3.53 लाख छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3.46 लाख परीक्षा में शामिल हुईं और लगभग 3.20 लाख छात्राएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुईं।

कुल पास प्रतिशत 91.23 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस साल कुल 5.71 लाख छात्रों ने उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 6.35 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जबकि पूरे राज्य में 6.26 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। ये परीक्षाएं 12 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें