मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली : किसानों को मिलेगी 24 लाख तक सब्सिडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बरेली : किसानों को मिलेगी 24 लाख तक सब्सिडी

बरेली। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन और इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत विकास भवन सभागार में शुक्रवार को ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की अध्यक्षता में दोपहर 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान उप कृषि निदेशक अमर पाल, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी, उद्यान अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।योजना के तहत कुल 17 यंत्रों के लिए किसानों का चयन किया गया। इनमें 14 कस्टम हायरिंग सेंटर पर 40 प्रतिशत अनुदान के साथ प्रति लाभार्थी 4 लाख रुपये, लेजर लैंड लेवलर पर 50 प्रतिशत अनुदान (1.35 लाख) और कृषि ड्रोन पर 50 प्रतिशत अनुदान (5 लाख रुपये) शामिल हैं। वहीं क्रॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट योजना के अंतर्गत तीन कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 80 प्रतिशत अनुदान के रूप में प्रति लाभार्थी 24 लाख रुपये तक की सब्सिडी और एक सुपर सीडर पर 1.20 लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा।उप कृषि निदेशक अमर पाल ने कहा, “पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ई-लाटरी प्रणाली अपनाई गई है। चयनित किसानों को मशीनें खरीदने के बाद समय से पोर्टल पर बिल अपलोड करना होगा। सत्यापन के बाद ही अनुदान जारी किया जाएगा। विभाग ने किसानों से समय सीमा का पालन करने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें