मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में ओड़िशा के युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में ओड़िशा के युवक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय सड़क संख्या 16 पर मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मृत्यु हो गई, जबकि उसके साथ सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम शशांक शेखर महराना है। जबकि घायल युवक का नाम अशोक प्रधान बताया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को ओड़िशा के भुवनेश्वर से दो युवक मोटरसाइकिल पर कोलकाता के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार तड़के बेलदा थाना के शिशुतला इलाके में राष्ट्रीय सड़क संख्या 16 पर बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय लोगों का प्रारंभिक अनुमान है कि सड़क पर निर्माण कार्य के कारण बने डिवाइडर से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई।दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को तुरंत बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद शशांक शेखर महराना को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का नाम अशोक प्रधान बताया गया है।बताया गया है कि दोनों युवक भुवनेश्वर (ओड़िशा) के निवासी है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है और मृतक के परिवार को सूचना दी गई है। शव का पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेजा गया है।हादसा सड़क पर निर्माण कार्य की सुरक्षा लापरवाही और नियंत्रण खोने का उदाहरण है, जिसने दो युवाओं के जीवन को अनमोल रूप से प्रभावित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें