मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:36 · नई दिल्ली संस्करण

बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पहली बार सफल सर्जरी, मरीजों को मिली बड़ी राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पहली बार सफल सर्जरी, मरीजों को मिली बड़ी राहत

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के बेलदा स्थित बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। मंगलवार को अस्पताल में हर्निया ऑपरेशन के साथ सर्जरी सेवा की औपचारिक शुरुआत हुई।अस्पताल सूत्रों के अनुसार, जनरल सर्जन डॉ. संदीप चटर्जी की देखरेख में यह ऑपरेशन किया गया। नारायणगढ़ के रायपुर क्षेत्र निवासी बिमल दास (55) का सफल हर्निया ऑपरेशन किया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पहले दिन का ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की गई।हाल ही में अस्पताल को डीडीओ कोड मिलने के बाद इसे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में मान्यता मिली है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति भी की गई है।अस्पताल में अब सामान्य ऑपरेशन शुरू होने से मरीजों को इलाज के लिए खड़गपुर और मेदिनीपुर जाने की जरूरत कम होगी, जिससे रेफर मामलों में भी कमी आएगी।मंगलवार देर शाम क्षेत्र के विधायक रमाप्रसाद गिरी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में और डॉक्टरों की नियुक्ति तथा अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को अपेंडिक्स, हाइड्रोसिल, पाइल्स, गॉलब्लैडर और हर्निया जैसी सर्जरी की जाएगी। भविष्य में सुविधाएं बढ़ने के साथ अन्य ऑपरेशन भी शुरू किए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें