मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

सलाम से शुरुआत और 40 सेकंड पीएम मोदी-मुस्लिम युवक की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई दिल्ली: जुल्फिकार ने बताया कि पीएम मोदी ने मुझसे मेरा नाम पूछा, उन्होंने हाल-चाल लिया और कहा कि कुछ चाहिए?

पश्चिम बंगाल की सियासत में एक तस्वीर ने खलबली मचा दी है। यह तस्वीर है पीएम मोदी की, जिसमें वह एक मुस्लिम युवक की बात सुनते नजर आए। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पहुंची तो तहलका मच गया। यूं कह लीजिए कि राजनीतिक सुनामी आ गई। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और विरोधियों ने पीएम मोदी को भी घेर लिया। तमाम मीम्स भी बने, लेकिन सच सिर्फ पीएम मोदी और उस मुस्लिम युवक को पता था।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले दक्षिण 24 परगना में जनसभा को संबोधित किया था। उस दौरान पीएम मोदी लोगों से भी रूबरू हुए। इस बीच एक मुस्लिम युवक से बातचीत करते उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब इसी तस्वीर पर जमकर राजनीति हो रही है।

कौन है वह मुस्लिम युवक?

अब सवाल उठता है कि वह मुस्लिम युवक कौन है, जो पीएम मोदी की वजह से चर्चा में आ गया। उस युवक का नाम जुल्फिकार अली बताया जा रहा है। उसने पीएम मोदी पर सवाल उठाने वाले लोगों को खरी-खोटी सुनाई है।

कितनी देर हुई थी मुलाकात?

अब हम आपको बताते हैं कि पीएम मोदी और मुस्लिम युवक के बीच क्या बातचीत हुई? दरअसल, उन दोनों के बीच करीब 40 सेकंड तक बात हुई और इसकी शुरुआत सलाम (अभिवादन) से हुई। जुल्फिकार ने बताया कि पीएम मोदी ने मुझसे मेरा नाम पूछा। इसके बाद उन्होंने हाल-चाल लिया और कहा कि कुछ चाहिए? मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि मुझे कोई टिकट नहीं चाहिए। मैं सिर्फ आपके साथ तस्वीर खिंचवाना चाहता हूं। इसके बाद उन्होंने तस्वीर खिंचवा ली।

जुल्फिकार ने कही यह बात

जुल्फिकार अली ने बताया कि उस तस्वीर में पीएम मोदी के साथ मैं ही हूं। मैं लंबे वक्त से भाजपा से जुड़ा हुआ हूं। कभी नहीं सोचा था कि पीएम मोदी से मिल पाऊंगा। सोशल मीडिया पर बने मीम्स और विरोधियों ने सवालों पर जुल्फिकार भड़क गए। उन्होंने तस्वीर के फोटोशॉट होने पर भी नाराजगी जाहिर की। जुल्फिकार बोले कि मेरा वोटर आईडी कार्ड बना हुआ है। मैं अपने कागज भी दिखा रहा हूं। सिर्फ टोपी पहनने से कोई मुसलमान नहीं होता। कई नेता तो दिखावे के लिए टोपी पहनते हैं। तस्वीर खिंचवाते वक्त टोपी मेरी जेब में थी, जिसे मैंने पहन लिया। बता दें कि जुल्फिकार अली बंगाल के दक्षिण कोलकाता जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हैं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ खिंची अपनी तस्वीर को फ्रेम भी करा लिया है।

विपक्ष लगातार साध रहा निशाना

गौरतलब है कि मुस्लिम युवक के साथ पीएम मोदी की तस्वीर पर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी तंज कसा है। ओवैसी ने एक रैली में कहा कि उस युवक ने पीएम मोदी से बोला होगा कि हम कागज नहीं दिखाएंगे। वहीं, अन्य विपक्षी दलों ने भी इस तस्वीर पर तंज कसा। इस मामले में अमित शाह ने ओवैसी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह भी हिंदू युवक के साथ फोटो खिंचवा सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें