मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

नामांकन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दशाश्वमेधघाट पर किया गंगा पूजन, दुग्धाभिषेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी, । लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी सीट से नामांकन के पहले

मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दशाश्वमेधघाट पर वैदिक

मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन किया। गंगा सप्तमी घाट पर बने खास

जेटी पर वैदिक ब्राम्हणों की आचार्यत्व में प्रधानमंत्री ने पूरे

श्रद्धाभाव से मां गंगा का दुग्धाभिषेकर कर पूजन किया और जीत का आशीर्वाद

मांगा। इस दौरान घाट पर मौजूद हजारों लोगों ने हर-हर महादेव का उद्घोष कर

प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।

गंगा पूजन के बाद प्रधानमंत्री काशी

के कोतवाल बाबा कालभैरव के दर्शन पूजन के लिए रवाना हो गए। कालभैरव मंदिर

में विशेष पूजन और आरती से जीत की मंगलकामना करेंगे। फिर मैदागिन,

लहुराबीर, चौकाघाट होते हुए होटल ताज पहुंचेंगे। जहां एनडीए और पार्टी के

प्रमुख नेताओं के साथ बैठक के बाद नामांकन करने के लिए जिला मुख्यालय

पहुंचेंगे।

गौरतलब हो कि नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से

नामांकन के पूर्व सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट साझा किया- 'अपनी काशी से

मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि

इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!'अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत

है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में

व्यक्त नहीं किया जा सकता!।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें