मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

रणवीर-दीपिका ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों की मुलाकात 'रामलीला' के सेट पर हुई थी और 2018 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के पिछले छह साल बाद अब इस कपल के घर एक नया मेहमान आने वाला है। हाल ही में रणवीर और दीपिका ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया। दीपिका ने पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वह और रणवीर सितंबर में माता-पिता बनने वाले हैं। दीपवीर किसी भी शुभ कार्य से पहले मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर जाते हैं। जब उनकी शादी हुई तो उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत सिद्धिविनायक के दर्शन से की। अब अपनी दुनिया में नए मेहमान के आने से पहले कपल ने सिद्धिविनायक के दर्शन किए।शनिवार को गणेश चतुर्थी पर रणवीर और दीपिका ने अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन किए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दीपिका सोने की कढ़ाई वाली हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि रणवीर सिंह सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में रणवीर और दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर में प्रवेश करते हुए अपने आस-पास के लोगों का अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के अंत में रणवीर दीपिका का हाथ पकड़कर उन्हें मंदिर की ओर ले जाते नजर आ रहे हैं।एक अन्य वीडियो में रणवीर और दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर में आरती में भाग लेते नजर आ रहे हैं। रणवीर आरती में लीन हैं और तालियां बजा रहे हैं। इस बीच दीपिका हाल ही में फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आईं। वह अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी नजर आएंगी। रणवीर सिंह फिल्म 'डॉन 3' में नजर आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें