मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

बस्तर लोकसभा सीट पर 11 बजे तक 28.12 प्रतिशत मतदान, सबसे कम कोंटा में 15 प्रतिशत मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर,। बस्तर लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक

के मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के

अनुसार बस्तर लोकसभा में अब तक 28.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा

बस्तर और चित्रकोट विधानसभा में 35 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम कोंटा में

15 प्रतिशत मतदान हुआ है। बस्तर के आईजी, पी सुंदरराज ने कहा कि बस्तर

लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण का मतदान शुरु हो गया है। सभी लोग उत्साह के

साथ मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। चुनाव को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से

कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

जारी आंकड़ों के

अनुसार बस्तर विधानसभा में 35.78 प्रतिशत, बीजापुर में 17.11 प्रतिशत,

चित्रकूट 35.81 प्रतिशत, दंतेवाडा में 27.05 प्रतिशत, जगदलपुर में 29.40

प्रतिशत, कोंडागांव में 35.51 प्रतिशत, कोंटा में 15.42 प्रतिशत, नारायणपुर

में 27.80 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बस्तर से 11 उम्मीदवार

अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें कवासी लखमा (इंडियन नेशनल कांग्रेस) से ,

महेशराम कश्यप (भाजपा) से, नरेंद्र बुरका (हमरराज पार्टी), कवलसिंह बघेल

(राष्ट्रीय जनसभा पार्टी), आयतूराम मंडावी (बहुजन समाज पार्टी), फूलसिंग

कचलाम (सीपीआई), शिवराम नाग (सर्व आदि दल), सुंदर बघेल (निर्दलीय), टीकम

नागवंशी (गोड़वाना गणतंत्र पार्टी), जगदीश प्रसाद नाग (आजाद जनता पार्टी)

तथा प्रकाश कुमार गोटा -स्वंतत्र दल से शामिल हैं। कोण्डागांव विधायक लता

उसेंडी ने कोण्डागांव नगर के सरगीपाल पारा स्थित मतदान केंद्र में पहुंचकर

अपने मताधिकार का उपयोग किया। लता उसेंडी ने सरगीपाल पारा के मतदान केंद्र

में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची थी।

इस

लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इस बार मुख्य मुकाबला

भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की बीच होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में

बस्तर सीट पर कांग्रेस के दीपक बैज ने जीती थी।जगदलपुर में 86 वर्षीया

विमला रानी शर्मा निवासी वृंदावन ने मतदान किया। उनके पुत्र अभिलाष व पोती

सुरेखा उन्हें मतदान केंद्र लेकर आए। विमला देवी ने बताया कि उन्होंने

वयस्क होने के बाद हमेशा मतदान किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें