बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का तबादला
बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का तबादला
-6 को एडीएम और 4 अफसरों को डीडीसी बनाया गया
पटना ।बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों को इधर-उधर किया है। 6 को एडीएम और 4 अफसरों को डीडीसी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने स्थानांतरण संबंधित आदेश जारी कर दिया है।अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के उप सचिव मंडल राम को सीतामढ़ी में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदधिकारी बनाया गया है।आपदा प्रबंधन पूर्णिया एडीएम राजेश्वरी पांडे को कैमूर का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वेटिंग फॉर पोस्टिंग अमित कुमार को कटिहार उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग के ओएसडी मुकेश कुमार को सिवान उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।चकिया के एसडीओ शंभू शरण पांडे को सारण एडीएम बनाया है।शिक्षा विभाग उपनिदेशक प्रशासन उपेंद्र प्रसाद सिंह को सिवान एडीएम के रूप में तैनात किया गया है।तेघड़ा पीजीआरओ अमरेंद्र कुमार पंकज को किशनगंज एडीएम की कुर्सी दी गई है।गया सीनियर डिप्टी कलेक्टर आरती को खगड़िया एडीएम के रूप में तैनात किया गया है।मुजफ्फरपुर विभागीय संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार को मुजफ्फरपुर आपदा प्रबंधन एडीएम के रूप में तैनात किया गया है।बेतिया जिला आपूर्ति अधिकारी कुमार रविंद्र को पश्चिम चंपारण विभागीय जांच आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है, जबकि इन्हें पश्चिम चंपारण जिला आपूर्ति पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।





