मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

बारुईपुर कांड : हिंसा, पुलिस पर हमले और भीड़ द्वारा हत्या के मामले में 22 और गिरफ्तार, कुल 40 आरोपित पकड़े गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बारुईपुर कांड : हिंसा, पुलिस पर हमले और भीड़ द्वारा हत्या के मामले में 22 और गिरफ्तार, कुल 40 आरोपित पकड़े गए

दक्षिण 24 परगना, । जिले के बारुईपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले के बाद भड़की हिंसा को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस पर हमला, सड़क और रेल अवरोध, आगजनी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में रातभर चले अभियान के दौरान 22 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की गई। गुरुवार सुबह तक 22 और आरोपितों को पकड़ लिया गया। सभी आरोपितों को बारुईपुर महकमा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

रविवार को नाबालिग पीड़िता का शव मिलने के बाद इलाके में कई चरणों में हिंसा भड़क उठी थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके अलावा रेल और सड़क अवरोध, आगजनी तथा पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं भी सामने आईं।

पुलिस का कहना है कि एक्स पर वायरल हुए वीडियो और अन्य फुटेज की जांच के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई है। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं और फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

इस बीच, पीड़िता का शव मिलने के दिन ही मुख्यमंत्री ने उसके पिता से फोन पर बात कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि हिंसा, तोड़फोड़, पुलिस पर हमले और भीड़ द्वारा हत्या जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भीड़ द्वारा हत्या के मामले में सांप्रदायिक पहलू की आशंका जताई थी। साथ ही आरोप लगाया था कि नाबालिग का शव मिलने के बाद हुई हिंसा और उपद्रव के पीछे विपक्षी दलों की उकसावे की भूमिका हो सकती है। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें