मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

बरूईपुर मामला: नौशाद सिद्दीकी ने पुलिस और सरकार को घेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बरूईपुर मामला: नौशाद सिद्दीकी ने पुलिस और सरकार को घेरा

कोलकाता। बरूईपुर के सुजापुर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मंगलवार को आइएसएफ (भांगड़ सीट) विधायक नौशाद सिद्दीकी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि राज्य में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बरूईपुर के सुजापुर मामले में स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपितों की पहचान की और इसकी जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस की कथित निष्क्रियता के कारण आरोपितों के खिलाफ समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय रहते सक्रिय होती, तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं बनती। आम लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आरोपितों की पहचान की, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण जनाक्रोश बढ़ता गया। उन्होंने मामले में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

विधायक ने कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले के दोषियों को ऐसी कठोर सजा दी जाए, जिससे भविष्य में कोई भी महिला या बच्ची के खिलाफ अपराध करने का साहस न कर सके।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस व्यवस्था अब भी पुरानी कार्यशैली के तहत काम कर रही है। जयनगर की एक पूर्व घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय भी शिकायत के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की थी। यदि पुलिस की कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं आया, तो ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना संभव नहीं होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें