मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली में सुरंग बनाकर 20 लाख का तांबा चोरी करने वाले दाे बदमाश मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बरेली में सुरंग बनाकर 20 लाख का तांबा चोरी करने वाले दाे बदमाश मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फर्म में सुरंग बनाकर तांबा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। बुधवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि उनका एक साथी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह, नगदी, ई-रिक्शा और चोरी किया गया तांबा बरामद हुआ है।पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को सिविल लाइंस स्थित भटनागर कॉलोनी निवासी शिवानी जैन ने थाना सीबीगंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी फर्म पद्मावती एसोसिएट के परिसर की दीवार के पास सुरंग बनाकर चोरों ने करीब दो टन कॉपर स्क्रैप चोरी कर लिया। चोरी गए माल की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था।बुधवार को प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज पुलिस टीम के साथ झुमका तिराहा से बिलवा पुल की ओर बंडिया नहर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किया गया तांबा बेचने के लिए तीन बदमाश ई-रिक्शा से झुमका तिराहा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग तेज कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार बदमाश भागने लगे। जल्दबाजी में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर कच्चे रास्ते पर पलट गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई।घायल बदमाशों की पहचान निजाम (24) और अब्दुल समी (22) निवासी महेशपुर, थाना सीबीगंज के रूप में हुई है। इनके कब्जे से .315 बोर के तमंचे, कारतूस और नगदी बरामद हुई। तीसरे आरोपित मोहम्मद खालिद (55) को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से नगदी बरामद हुई। तीनों आरोपियों के कब्जे से एक ई-रिक्शा और फर्म से चोरी किया गया 65 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया गया है।घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आयुध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि पद्मावती एसोसिएट फर्म में हुई तांबा चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपिताें को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दोनाें बदमाशाें का उपचार चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें