मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली में रीलबाज एक लाइन हाजिर, वसूली और महिला मामले में लापरवाही पर दो दाराेगा निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बरेली में रीलबाज एक लाइन हाजिर, वसूली और महिला मामले में लापरवाही पर दो दाराेगा निलंबित

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार को पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया, जब एसएसपी अनुराग आर्य ने एक ही दिन में तीन दारोगाओं पर बड़ी कार्रवाई कर दी। सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने, अवैध वसूली और महिला संबंधी शिकायत में लापरवाही बरतने के आरोप में दो दारोगाओं को निलंबित कर दिया गया, जबकि एक को लाइन हाजिर किया गया है।पहला मामला फरीदपुर थाने में तैनात दरोगा शुभम सोम का है। पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया कि “si_shubh_thakur” नाम से संचालित इंस्टाग्राम आईडी पर वर्दी और पुलिस विभाग की छवि से जुड़े ऐसे वीडियो और पोस्ट डाले जा रहे थे, जो सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के विपरीत माने गए। जांच में उक्त आईडी दरोगा शुभम सोम की निकली। मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए। पुलिस विभाग में इस कार्रवाई को सोशल मीडिया पर बढ़ती अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है।दूसरा मामला प्रेमनगर थाने से जुड़ा है। भमोरा क्षेत्र निवासी राहुल शंखधार ने आरोप लगाया कि प्रेमनगर थाने में तैनात दरोगा शुभम चौधरी ने उसे अवैध रूप से थाने में बैठाकर मारपीट की। आरोप है कि बाद में उससे 50 हजार रुपये लेकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए। शिकायत एसएसपी तक पहुंचने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपों को गंभीर मानते हुए एसएसपी ने दरोगा शुभम चौधरी को तत्काल निलंबित कर दिया और पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी।तीसरा मामला हाफिजगंज क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने शादी समारोह के दौरान छेड़खानी, पीछा करने और मोबाइल तोड़ने की शिकायत पुलिस से की थी। मामले की जांच दरोगा चन्द्रपाल सिंह को सौंपी गई थी। आरोप है कि उन्होंने शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की। पीड़िता द्वारा उच्च अधिकारियों से शिकायत किए जाने पर मामला खुला। इसके बाद एसएसपी ने दरोगा चन्द्रपाल सिंह को भी निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी।एसएसपी अनुराग आर्य ने साफ संकेत दिए हैं कि भ्रष्टाचार, महिला मामलों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें