मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

सिलेंडर डिलीवरी वाहन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिलेंडर डिलीवरी वाहन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

आसनसोल। आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बराकर इलाके में शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। बराकर के सुकांत पल्लीक्षेत्र में घर-घर रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति कर रहे एक वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में किसी तरह की जनहानि या गंभीर नुकसान की खबर नहीं है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वाहन से धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं, स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए लोगों ने बिना समय गंवाए वाहन में लदे रसोई गैस सिलेंडरों को एक-एक कर बाहर निकालना शुरू किया। समय रहते सिलेंडर हटाए जाने के कारण किसी भी प्रकार का विस्फोट नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय निवासियों की तत्परता और साहसिक कदम के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और दमकल विभाग को भी अवगत कराया गया।प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कुछ मिनट की भी देरी होती तो सिलेंडरों में विस्फोट से भारी जान-माल का नुकसान हो सकता था।इस घटना ने एक बार फिर गैस सिलेंडर परिवहन के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें