मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

बाराबंकी : बेटों संग नदी में कूदकर मां ने किया सुसाइड,दहेज प्रताड़ना से थी परेशान, तीनों के शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाराबंकी : बेटों संग नदी में कूदकर मां ने किया सुसाइड,दहेज प्रताड़ना से थी परेशान, तीनों के शव बरामद

बाराबंकी।बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दो बच्चों के साथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना बीबियापुर घाट गांव में गुरुवार को हुई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों के शव नदी से बरामद कर लिए हैं।

मृतका मिथिलेश कुमारी यादव ने आत्महत्या से पहले एसपी बाराबंकी को सुसाइड नोट लिखा। उसने सास-ससुर और देवर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। नोट में लिखा कि पिछले 15 दिनों से सास-ससुर 2 लाख रुपये और जेवर की मांग कर रहे थे। पैसे और जेवर देने के बाद भी प्रताड़ना जारी रही।मिथिलेश के पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी। उसने 3 महीने पहले अपने देवर से दूसरी शादी की थी। सुसाइड नोट के अनुसार, देवर भी उसे प्रताड़ित कर रहा था। घटना के दिन परिवार ने उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला को बच्चों के साथ नदी में कूदते देखा गया। बारिश के कारण नदी का जलस्तर अधिक होने से बचाव कार्य में कठिनाई आई। नेपुरा के गोताखोर तलाश में जुटे । पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी ।

कोतवाल ने बताया सभी शव बरामद किए जा चुके है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मायके पक्ष का कहना है कि विवाहिता को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मिथिलेश का बड़ा बेटा अभय 6 साल का और छोटा अंश 4 साल का था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें