मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

2021 चुनाव बाद हिंसा मामले में बाराबनी के तीन तृणमूल नेता गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
2021 चुनाव बाद हिंसा मामले में बाराबनी के तीन तृणमूल नेता गिरफ्तार

पश्चिम बर्दवान, 26 जून (हि. स.)। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत बाराबनी थाना पुलिस ने वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए बाराबनी पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा तृणमूल कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह, पानुरिया ग्राम पंचायत के उप-प्रधान विश्वजीत सिंह और प्रभावशाली तृणमूल नेता अकबर आलम को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर रात कुल्टी थाना क्षेत्र के डुबुरडीही चेकपोस्ट के पास एक ढाबे के निकट से असित सिंह और विश्वजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरे आरोपित अकबर आलम को झारखंड के जमशेदपुर स्थित आजाद नगर थाना क्षेत्र से हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी के ससुराल में छिपा हुआ था।तीनों आरोपितों को बाराबनी थाना कांड संख्या 98/2021 के तहत दर्ज चुनाव बाद हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि 2021 विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही तीनों क्षेत्र छोड़कर फरार थे। इनके खिलाफ विभिन्न मामलों में जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी थी।गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा कारणों से सभी आरोपितों को हीरापुर थाना में रखा गया है। शुक्रवार को उन्हें आसनसोल जिला अदालत में पेश किया जाएगा।सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से इन आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न स्तरों पर दबाव था। पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से मामले की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। हालांकि इसी मामले में कुछ अन्य आरोपित अब भी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है।इस कार्रवाई की खबर फैलते ही बाराबनी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। कई जगहों पर पटाखे फोड़कर खुशी मनाई गई।भाजपा नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से चुनाव बाद हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे और पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें