मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

गांव में हाथियों के घुसने से अफरा-तफरी, कई घर क्षतिग्रस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गांव में हाथियों के घुसने से अफरा-तफरी, कई घर क्षतिग्रस्त

बांकुड़ा। बांकादह क्षेत्र के छोटे बांकादह गांव के चरणपाड़ा में बुधवार तड़के लगभग तीन बजे दो हाथियों के अचानक प्रवेश से ग्रामीणों में भय और अफरा-तफरी फैल गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथियों ने गांव के अंदर प्रवेश कर तरुण सिंघ के घर का एडवेस्टर तोड़ दिया, देबाशीष घोष के घर की दीवार और ग्रिल नष्ट कर दी, वहीं निखिल चरण के घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, संपत्ति को हुए नुकसान की मात्रा काफी है, जिससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक हानि हुई है।स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है, खासकर रात के समय जंगल के नजदीकी क्षेत्रों में, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।ग्रामीणों ने बताया कि हाथी पूरे गांव में इधर-उधर घूमते रहे और कई पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचा, सुरज निकलने के पहले जंगल की तरफ चले गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें