मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 45 फीसदी बढ़कर 1,218 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने वित्त वर्ष

2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। 31

मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा 45 फीसदी की उछाल के साथ

1,218 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक

को 840 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने

शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 31 मार्च को समाप्त

चौथी तिमाही में बीओएम का मुनाफा 45 फीसदी की बढ़त के साथ 1,218 करोड़

रुपये रहा है। जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 6,488

करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 5,317 करोड़

रुपये थी। बैंक के निदेशक मंडल ने चौथी तिमाही के शुद्ध लाभ में से 1.40

रुपये प्रति शेयर या 10 रुपये अंकित मूल्य का 14 फीसदी लाभांश की सिफारिश

की है।

इसी तरह बैंक का ब्याज आय बढ़कर 5,467 करोड़ रुपये

हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,495 करोड़ रुपये थी।

वहीं, 31 मार्च 2024 तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर

सकल अग्रिम का 1.88 फीसदी हो गई, जो मार्च 2023 के अंत तक 2.47 फीसदी थी।

इसके अलावा शुद्ध एनपीए भी 2024 के अंत में 0.25 फीसदी से घटकर अग्रिम का

0.20 फीसदी हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें