मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · शाम 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

महुदा क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम इन दिनों जानवरों का बना तबेला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। धनबाद - बोकारो मुख्य मार्ग पर महुदा बाजार मस्जिद के सामने स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम इन दिनों जानवरों का तबेला बना हुआ है। ठहरिए - ठहरिए। अगर आप जा रहे हैं बैंक ऑफ इंडिया महुदा शाखा का एटीएम तो थोड़ा इंतजार कीजिए । क्योंकि वहां निकासी के लिए पहले से ही मवेशी लाइन में लगे हैं। अकसर रात और दिन ऐसा नजारा आपको यहां देखने को मिल जाएगा। यह एटीएम पूरी तरह से मवेशियों का तबेला बना हुआ है। एटीएम में प्रवेश करते ही मवेशियो के मल मुत्र की दुर्गंध आपका स्वागत करेगी। बैंक ऑफ इंडिया महुदा शाखा में इसकी शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस है। एटीएम में न तो सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी है और न ही कोई देख भाल करने वाला। ऊपर वाले के भरोसे ही एटीएम का काम चल रहा है। ग्राहकों की शिकायत बराबर रहती है कि इस एटीएम में पैसा ही नही रहता है। उपभोक्ताओं ने इस संदर्भ में वरीय अधिकारियों से हस्तक्षेप कर स्थिति में सुधार करने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर