मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:38 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी दस्तावेजों के साथ दार्जिलिंग घूमने पहुंचा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्जी दस्तावेजों के साथ दार्जिलिंग घूमने पहुंचा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। दार्जिलिंग घूमने की इच्छा एक युवक के लिए भारी पड़ गया। अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर राजमिस्त्री का काम कर रहा बांग्लादेशी युवक दार्जिलिंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार युवक की पहचान सत्यजीत के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिले का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, युवक करीब 27 दिन पहले दलालों की मदद से उत्तर दिनाजपुर के बिंदोल सीमा क्षेत्र से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह रायगंज में लगभग 15 दिनों तक राजमिस्त्री के रूप में काम करता रहा।

सूत्रों के मुताबिक, युवक ने पूछताछ में बताया कि वह असम के कामाख्या मंदिर में दीक्षा लेने के उद्देश्य से भारत आया था। वह पहले कामाख्या गया, फिर वापस रायगंज लौटा और बाद में दार्जिलिंग घूमने पहुंचा, जहां गुरुवार देर रात दार्जिलिंग सदर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

युवक को फांसीदेवा ब्लॉक के विधाननगर अनानास विकास केंद्र स्थित होल्डिंग सेंटर में रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस केंद्र में पहली बार किसी बांग्लादेशी नागरिक को रखा गया है। पुलिस को संदेह है कि युवक का भारत आने का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक नहीं हो सकता है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें