मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने फर्जी भारतीय पासपोर्ट के सहारे विदेश भागने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार तड़के करीब 4:15 बजे की है, जब इमिग्रेशन अधिकारी गणेश गवली ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक यात्री जांच के लिए काउंटर पर पहुंचा। पहली नजर में उसके दस्तावेज पूरी तरह सामान्य लगे, लेकिन गहन जांच के दौरान अधिकारी को कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ। यात्री के पास भारतीय पासपोर्ट था, जिसमें कोलकाता का पता दर्ज था, लेकिन उसके मोबाइल नंबर में बांग्लादेश का कंट्री कोड दिखाई दिया।

इसी विसंगति के आधार पर संदेह गहराया और उसे तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के पास ले जाया गया।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर कर दी। उसने बताया कि उसका नाम सुकांता मल्लीक (39) है और वह बांग्लादेश के गोपालगंज जिले का निवासी है। उसने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2012 में अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था और वर्ष 2022 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया।

इतना ही नहीं, उसने पैन कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड जैसे कई सरकारी दस्तावेज भी जालसाजी के जरिए हासिल किए।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी फ्लाइट नंबर टीसी-401 से कांगो के डार सिटी जाने की तैयारी में था। वह फर्जी भारतीय पहचान के सहारे विदेश में बसने की योजना बना रहा था। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसके पास से भारतीय पासपोर्ट, बोर्डिंग पास, पैन कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, बांग्लादेश का जन्म प्रमाण पत्र, उसकी मां का पासपोर्ट और मोबाइल फोन सहित कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि इस पूरे मामले में आरोपी अकेला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है, जो फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को भारत में बसाने और विदेश भेजने का काम करता है। फिलहाल आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सहार पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और अवैध रूप से भारत में रहने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें