मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेशी घुसपैठिए किसी कीमत पर नहीं बनने चाहिए वोटर : योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बांग्लादेशी घुसपैठिए किसी कीमत पर नहीं बनने चाहिए वोटर : योगी आदित्यनाथ

मुरादाबाद। मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बांग्लादेशी घुसपैठिये किसी कीमत पर वोटर नहीं बनने चाहिए। यह बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुरादाबाद के सर्किट हाउस में मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जनपदों के जिला प्रभारी, पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एसआईआर अभियान को साथ प्रतिशत पूर्ण करने के लिए पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता टोलियां बनाकर घर-घर जनसंपर्क करें। फर्जी वोटरों के नाम हटवाएं और सही वोटरों को जुड़वाने का काम करें।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम जनता के लिए एसआईआर गंभीर मुद्दा है। पार्टी के बीएलओ -1, बीएलओ -2 का सहयोग करें। पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी लापरवाहीं न बरतें। मतदाता सूची 2003 के अनुसार मृत और फर्जी वोटरों के नाम कटवाएं। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ टोली बनाकर घर-घर जनसंपर्क करना होगा। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी लें। विकास की योजनाएं कहां तक पहुंची है। अगले साल पंचायत चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव आएंगे। इस कारण पार्टी की तैयारी मजबूत रहनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें