मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसबी के हत्थे चढ़ा बांग्लादेशी नागरिक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सिलीगुड़ी, । देश की आंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं बटालियन के रणीडांगा कैंप के जवानों ने पानीटंकी क्षेत्र में विशेष गश्त के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए बांग्लादेशी नागरिक का नाम अत्तेत रॉय (28) है। वह बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिले के पिरगंज थाना क्षेत्र का निवासी है। एसएसबी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। एसएसबी के अनुसार, बांग्लादेशी नागरिक को शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा के पिलर नंबर 91 से लगभग 3.3 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र के भीतर खैरमनीजोत गांव से पकड़ा गया है। उसके पास से बांग्लादेशी नागरिकता पहचान पत्र, एक तकनीकी शिक्षा प्रमाण पत्र और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसएसबी ने आगे की कार्रवाई के लिए खोरीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया है। जहां कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ मे बांग्लादेशी नागरिक ने स्वीकार किया कि वह करीब छह महीने पहले रायगंज से एक अज्ञात बांग्लादेशी एजेंट की मदद से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। उसने दावा किया कि धार्मिक उत्पीड़न के चलते वह अपने देश को छोड़कर भारत में नौकरी की तलाश में आया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें