बीएसएफ के हत्थे चढ़ा बांग्लादेशी
उत्तर
दिनाजपुर,। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर
बंगाल फ्रंटियर के किशनगंज सेक्टर के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की
152वीं बटालियन की बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) बाराबिला के सीमा जवानों ने एक
बांग्लादेशी तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक का नाम मोहम्मद
हारून (28) है। बीएसएफ ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी
जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, बीएसएफ के जवानों ने
सीमांत इलाके में एक मोटरसाइकिल पर दो लोगों को संदिग्ध रूप से घूमते पाया।
बीएसएफ पार्टी ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो दोनों भैरोस्थान गांव की ओर
भागने लगे। जिसके बाद बीएसएफ एम्बुश पार्टी ने पीछा कर एक बांग्लादेशी
नागरिक को पकड़ने में सफल रही। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 28 प्रतिबंधित
कफ सिरप बरामद हुआ।
पकडे गए बांग्लादेशी नागरिक ने खुलासा
किया कि वह 12 साल पहले दलाल की मदद से बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से
सीमा पार कर आया था। वह अवैध रूप से भारत में विभिन्न स्थानों पर रहा और
पानीपत में श्रमिक के रूप में काम किया। भारत में रहने के दौरान उसने
भारतीय लड़की से निकाह कर ली। जिसके बाद से वह कूरियर के रूप में भारत से
बांग्लादेश तक प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी कर रहा था। पकडे गए
बांग्लादेशी नागरिक को जब्त सामान के साथ बीएसएफ ने ग्वालपुकुर थाने को
सौंप दिया है।





