मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय जलसीमा में घुसपैठ पर तटरक्षक बल की कार्रवाई, 24 बांग्लादेशी मछुआरे गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारतीय जलसीमा में घुसपैठ पर तटरक्षक बल की कार्रवाई, 24 बांग्लादेशी मछुआरे गिरफ्तार

कोलकाता। भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बंगाल की खाड़ी में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन कर भारतीय जलसीमा में प्रवेश करने के आरोप में 24 बांग्लादेशी मछुआरों को गिरफ्तार किया। बाद में सभी को पश्चिम बंगाल पुलिस की तटीय शाखा को सौंप दिया गया।भारतीय रक्षा मंत्रालय के पूर्वी कमान मुख्यालय से मंगलवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि सोमवार तड़के गश्त के दौरान तटरक्षक बल के एक पोत ने भारतीय जलक्षेत्र के भीतर एक बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर को देखा। इसके बाद तटरक्षक पोत ने ट्रॉलर का पीछा कर उसे भारतीय जलसीमा के भीतर ही पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद सोमवार दोपहर मछुआरों को फ्रेजरगंज कोस्टल पुलिस थाने को सौंप दिया गया।पूछताछ में मछुआरों ने दावा किया कि घने कोहरे के कारण वे अनजाने में भारतीय जलसीमा में प्रवेश कर गए। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ जारी है कि घुसपैठ गलती से हुई या इसके पीछे कोई अन्य मंशा थी। गिरफ्तार मछुआरे अपनी पहचान से जुड़े कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके।एक जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का अवैध उल्लंघन कर भारतीय जलसीमा में प्रवेश करने के आरोप में सभी को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें आज (मंगलवार) को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।गौरतलब है कि हाल के महीनों में भारतीय तटरक्षक बल ने अवैध रूप से भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 100 से अधिक बांग्लादेशी मछुआरों को हिरासत में लिया है। इनमें से कुछ को बाद में रिहा किया गया, जबकि अन्य के मामलों की सुनवाई दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप न्यायालय में जारी है।इससे पहले 18 दिसंबर को 35 बांग्लादेशी मछुआरों को गिरफ्तार कर उनके दो ट्रॉलर जब्त किए गए थे। वहीं 15 दिसंबर को एक बांग्लादेशी नौसेना जहाज द्वारा भारतीय जलसीमा में प्रवेश के दौरान काकद्वीप के मछुआरों के एक ट्रॉलर से टक्कर की घटना में 11 मछुआरे बाल-बाल बच गए थे, जबकि पांच अन्य लापता हो गए थे। सोमवार को डूबे हुए ट्रॉलर को काकद्वीप के मोयनापाड़ा घाट पर लाया गया।पड़ोसी देश बांग्लादेश में पिछले वर्ष से जारी राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर दक्षिण 24 परगना जिले सहित पश्चिम बंगाल के अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमावर्ती इलाकों में भारतीय तटरक्षक बल और राज्य पुलिस की तटीय इकाई द्वारा निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें