मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश ने भारत सहित विभिन्न देशों से अपने 5 राजनयिकों को वापस बुलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ढाका। बांग्लादेश की अंतिम सरकार ने बुधवार को अहम फैसला लेते हुए विभिन्न देशों से अपने पांच राजनयिकों को तुरंत ढाका लौटने को कहा है। इन राजनियकों में भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुस्तफिरजुर रहमान भी शामिल हैं, जो अगले कुछ माह बाद रिटायर होने वाले हैं। वापस बुलाए गए राजनयिकों का काम संतोषजनक नहीं माना गया है।बांग्लादेश विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त के साथ-साथ न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि और ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम और पुर्तगाल के राजदूतों को वापस बुलाया गया है। जिन राजनयिकों को वापस बुलाया गया है, वे राजनीतिक नियुक्ति नहीं थे। जुलाई 2022 में मुस्तफिजुर रहमान भारत के लिए बांग्लादेश के उच्चायुक्त नियुक्त किए गए थे। दोनों देशों के संबंधों की मजबूती में उनकी खासी भूमिका मानी जाती है। भारत के हाई कमिश्नर नियुक्त किए जाने से पहले मुस्तफिजुर रहमान जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि और स्विट्जरलैंड और सिंगापुर में बांग्लादेश के राजदूत रह चुके हैं।भारत के संदर्भ में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस समय भारत-बांग्लादेश संबंधों में कड़वाहट महसूस की जा रही है। 5 अगस्त को शेख हसीना सरकार के तख्तापलट, भारत में हसीना को शरण और उसके बाद हिंदुओं सहित देश के अल्पसंख्यकों पर जिस तरह हमले हुए उससे दोनों देशों के संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। रही-सही कसर अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद युनूस के इस बयान ने पूरी कर दी कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक हैं। हालांकि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पिछले महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक की कोशिश की। लेकिन भारतीय पक्ष इस बैठक को लेकर अनिच्छुक था, जिससे बैठक नहीं हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें