मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात आज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । भारत के दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी से मुलाकात करेंगी। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच

रेल, एनर्जी, कनेक्टिविटी, कारोबार समेत तीस्ता जल बंटवारे के मास्टर

प्लान पर भी बातचीत की संभावना है।

शेख हसीना का आज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात

कार्यक्रम है। इससे पहले शेख हसीना अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को

दिल्ली पहुंची। विदेशमंत्री एस जयशंकर ने पिछली शाम बांग्लादेश की

प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

नई सरकार के गठन के बाद यह किसी विदेशी

नेता की पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा है। शेख हसीना का ये 15 दिनों के

भीतर दूसरा भारत दौरा है। इसके पहले हसीना 9 जून को प्रधानमंत्री मोदी के

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नेबर

फर्स्ट नीति के तहत बांग्लादेश के साथ रिश्तों को हमेशा खास अहमियत दी है।

पिछले साल जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश को

अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। खास बात यह है कि जी-20 सम्मेलन में

अतिथि के रूप में आमंत्रित 9 देशों में बांग्लादेश इकलौता दक्षिण एशियाई

देश था।

भारत के लिए बांग्लादेश सामरिक तौर पर भी काफी अहमियत रखता

है। भारत दौरे के बाद शेख हसीना के चीन जाने का कार्यक्रम है। इसे देखते

हुए उनके भारत दौरे के मायने निकाले जा रहे हैं। बांग्लादेश साउथ एशिया में

भारत का बड़ा ट्रेड पार्टनर भी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें