मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश: हिंदू कारोबारी की पीट-पीट कर हत्या, हिरासत में 3

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांग्लादेश: हिंदू कारोबारी की पीट-पीट कर हत्या, हिरासत में 3

ढाका। बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या कर दी गई है। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने पुलिस अधिकारियों के माध्यम से ये जानकारी दी है।

हत्या बांग्लादेश के गाजीपुर जिले में शनिवार को हुई। द डेली स्टार ने बताया कि लिटन घोष उर्फ काली (55 साल) नाम के कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह अपनी मिठाई की दुकान में काम करने वाले एक नाबालिग कर्मचारी को बचाने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

वह बैशाखी स्वीटमीट एंड होटल का मालिक था। यह दुकान नगरपालिका इलाके के पास बरनगर रोड पर स्थित है। लिटन की मौत के साथ ही बांग्लादेश में बीते एक महीने में ही अब तक 9 हिंदुओं की हत्याएं हो चुकी हैं।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे मसूम मिया (28) दुकान में आया।

कथित तौर पर केले के पत्ते को अपने खेत से तोड़े जाने को लेकर उसका दुकान में काम करने वाले 17 साल के कर्मचारी से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

कुछ देर बाद मसूम मिया के माता-पिता, मोहम्मद स्वपन मिया (55) और मजीदा खातून (45) भी पहुंचे और झगड़े में शामिल हो गए।

जब दुकान मालिक लिटन चंद्र घोष ने बीच-बचाव कर अपने कर्मचारी को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।

इसी दौरान लिटन के सिर पर फावड़े से वार किया गया। पुलिस के मुताबिक, चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोग बेहद गुस्से में आ गए, और लोगों ने तीनों आरोपियों, स्वपन मिया, मजीदा खातून और मसूम मिया, को पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

कलिगंज थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) मोहम्मद जाकिर हुसैन ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और हत्या के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। शुरुआती प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें