मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांग्लादेश में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई

ढाका। बांग्लादेश में शुक्रवार को आए 5.7 तीव्रता के भूकंप के बाद 10 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भूकंप से बड़े पैमाने पर दहशत फैल गई और इमारतों को नुकसान पहुंचा। लोकल मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मरने वालों में ढाका के चार, नरसिंगडी के पांच और नारायणगंज के एक लोग शामिल हैं।

द ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका में अरमानीटोला में एक बिल्डिंग की छत की रेलिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

इसी तरह, नरसिंगडी में भूकंप के झटके से पांच लोगों की मौत की खबर है।

बांग्लादेश मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10:38 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई। विभाग ने इसका केंद्र नरसिंगडी के माधबडी में बताया और इसे मध्यम तीव्रता का भूकंप बताया।

ढाका, नरसिंगडी और गाजीपुर में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज ने पुष्टि की है कि 10 घायल लोगों को डीएमसीएच और 10 दूसरे लोगों को शहीद ताजुद्दीन अहमद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

भूकंप के दौरान ढाका यूनिवर्सिटी के कई स्टूडेंट्स घबराहट में बिल्डिंग से कूदने के बाद बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से कुछ को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।

नरसिंगडी में 45 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज हुआ, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में डीएमसीएच में भेजा गया, जबकि अन्य 10 का इलाज नरसिंगडी के 100 बेड वाले अस्पताल में किया गया।

गाजीपुर के श्रीपुर इलाके में भूकंप आने पर मल्टी-स्टोरी डेनिमेक्स गारमेंट फैक्ट्री से बाहर निकलते समय मची भगदड़ में 150 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए।

ढाका से मिली रिपोर्ट्स से पता चला है कि राजधानी की सभी इमारतों में छोटी-छोटी दरारें आ गई हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह अनुभव पहले कभी महसूस किए गए किसी भी झटके जैसा नहीं था। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें उनके घरों में टूटी दीवारें, खराब फर्श और फर्नीचर बिखरे हुए दिख रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें