मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश में नगर निगम, पालिका और स्थानीय निकाय चुनाव के लिए हो रहा है मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ढाका। बांग्लादेश में नगर निगम, पालिका और स्थानीय निकाय

चुनाव के लिए मतदान आज सुबह आठ बजे शुरू हो गया। मतदाता शाम चार बजे तक

अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। मतदाता मैमनसिंह और कोमिला शहर निगम सहित छह

नगर पालिकाओं और स्थानीय निकायों के 200 से अधिक पदों पर किस्मत आजमा रहे

उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

ढाका ट्रिब्यून

अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें सिर्फ कोमिला सिटी कॉरपोरेशन में मेयर

पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। मैमनसिंह नगर निगम में मेयर और पार्षद के

सभी पदों के लिए मतदान हो रहा है। मैमनसिंह नगर निगम में यह दूसरा चुनाव

है। इसके अलावा पटुआखाली जिले की पटुआखाली नगर पालिका, जमालपुर जिले की

बख्शीगंज नगर पालिका और बरगुना जिले की अमताली नगर पालिक चुनाव के लिए

वोटिंग हो रही है।

मैमनसिंह जिले की त्रिशाल नगर पालिका,

मुंशीगंज जिले की मुंशीगंज नगर पालिका और बोगरा जिले की शिबगंज नगर पालिका

में मेयर पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। चुनाव आयोग के जनसंपर्क निदेशक

शरीफुल आलम ने कहा कि नगर पालिका, जिला परिषद और नगर निगम चुनाव में मतदान

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराया जा रहा है। बाकी जगह

चुनाव मतपत्रों का इस्तेमाल हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें