मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्ला बाड़ी परियोजना के लाभार्थियों की पात्रता की होगी जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बांग्ला बाड़ी परियोजना के लाभार्थियों की पात्रता की होगी जांच

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की ग्रामीण आवास योजना “बांग्ला बाड़ी” के तहत लाभार्थियों की पात्रता जांच प्रक्रिया को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पंचायत एंड रुलर डवलेपमेंट विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार विभिन्न जिलों में लाभार्थियों की सूची का सत्यापन, पात्र एवं अपात्र लोगों की जांच तथा स्थायी प्रतीक्षा सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है।सरकारी निर्देश के अनुसार जिन परिवारों के नाम पहले से अस्थायी सूची में शामिल हैं, उनके दस्तावेज, आवास की स्थिति, आय तथा जमीन संबंधी जानकारी की जांच की जाएगी। जिन लाभार्थियों के पास पक्का मकान है या जो योजना की शर्तों को पूरा नहीं करते, उन्हें सूची से हटाया जा सकता है। वहीं वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा।योजना के तहत मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार, कच्चे मकान में रहने वाले लोग तथा राज्य के स्थायी निवासी पात्र माने जाएंगे। जिला प्रशासन एवं पंचायत स्तर पर सर्वे और फिजिकल वेरिफिकेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है।सरकार की ओर से लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाता और जमीन से जुड़े दस्तावेज तैयार रखें ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पात्रता जांच पूरी होने के बाद अंतिम लाभार्थी सूची प्रकाशित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें