मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बांधवी हथिनी ने एक नर हाथी बच्चे को दिया जन्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बांधवी हथिनी ने एक नर हाथी बच्चे को दिया जन्म

। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी का परिवार बढ़ गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक नया मेहमान आया है। गुरुवार देर रात 12 बजे मादा बांधवी हथिनी ने एक नर हाथी को जन्म दिया है। अब यहां हाथियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। खबर सुनते ही अधिकारी बठान हाथी कैंप की पहुंचे। डाॅक्टराें की टीम ने तत्काल पहुंच कर मां और बच्चे का स्वास्थ्य परिक्षण किया जिसमें दाेनाें स्वस्थ पाए गए।क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व डॉक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि बांधवगढ़ में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई जब ताला रेंज के बठान हाथी कैंप में विगत कई माह से रह रही बांधवी हथिनी ने एक नर हाथी बच्चे को जन्म दिया। बांधवी की उम्र लगभग 14 वर्ष की है तथा यह उसका पहला बच्चा है। जन्म के बाद हाथी मां और बच्चे का निरीक्षण रेंज अधिकारी ताला तथा वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा किया गया। हाथी मां को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब बांधवगढ़ में 15 कैंप हाथी है तथा रेस्क्यू की गई हाथी बच्ची को मिला कर अभी इनकी संख्या 16 है जो अलग अलग जगह के कैंपों में निवास करते हैं तथा समय समय पर गस्ती तथा अन्य आवश्यक कार्य करते हैं। वहीं अगर देखा जाय तो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉक्टर अनुपम सहाय की मेहनत का नतीजा है। जब से डॉक्टर सहाय स्वयं फील्ड में भ्रमण कर रहे हैं तब से स्थितियों में काफ़ी सुधार परिलाक्षित हो रहा है, यदि ऐसे ही निगरानी रहेगी तो वह दिन दूर नहीं ज़ब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अपनी गिरती हुई साख को सहेजने में सफल होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें