मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

मवेशी तस्करों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई जारी, फरार तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। तस्करों के ऊपर हो रही कार्रवाई से अपराधियों की नींद उड़ी हुई है। वाड्रफनगर पुलिस ने एक फरार तस्कर को गिरफ्तार कर बीते देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मंगलवार की देर शाम बलरामपुर पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वाड्रफनगर निवासी रामकुमार कुशवाहा ने 12 अप्रैल को चौकी में पशु तस्करों के द्वारा गोवंश की तस्करी करने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ तस्करों को पकड़ने तत्काल रवाना हुए थे। सूचना के आधार पर प्रेमनगर जंगल के पास पुलिस ने घेराबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस को देख एक पिकअप चालक अपने वहान को तेज गति से भगाने लगा। पुलिस के द्वारा पीछा करने पर मवेशियों से लोड पिकअप वाहन छोड़ चालक और तस्कर फरार हो गया था।पूर्व में मवेशी तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक जेएच 03 एफ 3282 तथा छह गोवंश को जब्त किया गया था। वहीं मौके से फरार वाहन चालक तथा मवेशी तस्कर के विरुद्ध चौकी वाड्रफनगर में पशु क्रूरता अधिनियम तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।मौके से फरार वाहन चालक एवं गोवंश तस्कर की लगातार झारखंड रंका में पता तलाश की जा रही थी। जिसे मंगलवार देर शाम गोवंश तस्कर खुशबुल्ला अंसारी निवासी मानपुर, रंका, जिला गढ़वा, झारखंड को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है। मामले के शेष मवेशी तस्करों की पता तलाश की जा रही है उनकी भी गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें