मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

रेत पर कलाकृति उकेर कर प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेत पर कलाकृति उकेर कर प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

बलिया,। लोकसभा चुनाव में मिले भारी बहुमत के बाद देश में तीसरी

बार एनडीए सरकार बनने जा रही है। नौ जून यानी रविवार को नरेन्द्र मोदी

तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का शपथ लेंगे। वहीं रेत कलाकार रूपेश सिंह ने

रेत पर कलाकृति बनाकर प्रधानमंत्री मोदी को अनोखे अंदाज में शुभकामना दी

है।

जिले के बांसडीह तहसील अंतर्गत खरौनी गांव

निवासी रूपेश सिंह वाराणसी स्थित काशी विद्यापीठ के फाइन ऑफ आर्ट्स के

अध्ययनरत छात्र हैं। जिनकी तमन्ना है कि अपनी कलाकृति के माध्यम से गिनीज

बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराएं। देश में जब भी कोई बड़ी घटना होती

है रेत कलाकार रूपेश सिंह सफेद बालू पर अपनी उंगलियों के जादू से सबक ध्यान

खींचते हैं। सैंड आर्टिस्ट रूपेश ने अपने गांव खरौनी में सफेद बालू पर एक

खूबसूरत आकृति उकेर कर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेन्द्र मोदी

को बधाई के साथ शुभकामना दिया है। सफेद बालू पर उन्होंने प्रधानमंत्री की

छवि उकेर कर वेलकम कम बैक मोदी सरकार 3.0 लिखा है।

गर्मी

के मौसम में चिलचिलाती धूप में रेत पर रूपेश सिंह ने कड़ी मेहनत कर पीएम को

अनोखे अंदाज में बधाई दी है। जिसे देखने के लिए लोग आकर्षित हो रहे हैं।

रूपेश का कहना है कि तीसरी बार मोदी सरकार की चर्चा पूरी दुनिया में है।

कहा कि मैं मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स का छात्र हूं। रेत पर कलाकृति उकेर कर

मैंने सुखद संदेश देने का प्रयास किया है। एनडीए सरकार को बधाई देता हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें