मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

बलिया में गंगा नदी में डूबे तीन दाेस्तों के शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलिया में गंगा नदी में डूबे तीन दाेस्तों के शव बरामद

बलिया। जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के सवनछपरा व बेचन छपरा गांव में गुरुवार को गंगा में डूबे तीन दोस्तों के शव शुक्रवार सुबह जगदीशपुर के पास बरामद हाे गए। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया कि बेचन छपरा के मोहम्मद रसीम का बेटा 16 वर्षीय वसीम तथा सवन छपरा के राजन गोंड का पुत्र 15 वर्षीय विनय गोंड और योगेंद्र गोंड का पुत्र 15 वर्षीय संदीप गुरूवार को घर से भोजापुर गांव में कोचिंग के लिए निकले थे। चर्चा है कि तीनों कोचिंग न जाकर दोकटी के पास गंगा में स्नान करने लगे। नहाने के दौरान तीनों गंगा में डूब गए। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई जब घाट की ओर कुछ महिलाएं गईं। जिन्होंने गंगा किनारे तीन साइकिलें और तीन बैग देखें। तब इसकी सूचना महिलाओं ने अपने घर वालों को दिया, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। तीनों किशोरों के गंगा में डूबने की खबर से उनके परिवार में काेहराम मच गया।तीन किशोरों के गंगा में डूबने की जानकारी मिलने पर एसडीएम बैरिया आलोक सिंह व सीओ बैरिया मो. फहीम कुरैशी स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन के द्वारा स्थानीय गोताखोर भी बुलाये गए। काफी खोजबीन के बाद तीनों किशोरों का पता नहीं चला। जिसके बाद गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। शुक्रवार सुबह सीओ फहीम कुरैशी ने बताया कि गुरुवार को गंगा में तीनों किशोरों का शव जगदीशपुर गांव के पास बरामद हाे गए है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें