मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

बलिया एसपी ने स्वाट टीम को भंग किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बलिया, । पुलिस वसूली कांड के बाद जिले में मची खलबली का दौर

खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कई पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर गाज

गिरने के बाद ताजा कार्रवाई की जद में स्वाट टीम आई है। पुलिस अधीक्षक

विक्रांत वीर ने पूरी स्वाट टीम को ही भंग कर दिया है।

माना जा

रहा है कि जनपद में अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम स्वाट टीम के लचर

कार्यशैली से नवागत एसपी खफा थे। समीक्षा के बाद उन्होंने स्वाट टीम को भंग

करने के बाद उसमें कार्यरत दरोगा समेत सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर

दिया है। लाइन हाजिर होने वाले स्वाट टीम के उप निरीक्षक कौशल कुमार

पाठक, हेड कांस्टेबल जसवीर, लवकेश पाठक, महेश कुमार, श्याम कुमार, शशिभूषण व

मंजीत कुमार शामिल हैं।

यही नहीं एसपी विक्रांत वीर ने सर्विलांस

सेल में कार्यरत मुख्य आरक्षी राकेश कुमार को भी लाइन हाजिर कर दिया है।

एसपी के अनुसार जनपद में तैनात मातहत व पुलिस कर्मियाें की लापरवाही

बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें