मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

बलिया लोकसभा सीट से सपा का उम्मीदवार लड़ेगा चुनाव : संग्राम यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बलिया,

31 जनवरी । फेफना से विधायक व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष

संग्राम सिंह यादव ने कहा कि बलिया लोकसभा सीट पर सपा ही लड़ेगी। यह दावा

करते हुए उन्होंने कहा कि यह लोकसभा सीट समाजवादियों का गढ़ है।

उन्होंने

बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश और प्रदेश की

सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार लोकतंत्र एवं संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों

का अपहरण कर सत्ता पर बने रहना चाहती है।

सपा जिलाध्यक्ष संग्राम

सिंह यादव ने नई मतदाता सूची में व्यापक अनियमितता का आरोप लगाया। कहा कि

विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में था उनका

भी नाम काट दिया गया है। विशेष रूप से समाजवादी पार्टी के समर्थन वाले

बूथों और गांवों में सपा समर्थक मतदाताओं को चिन्हित करके उनका नाम काटा

गया है।

भाजपा पर आरोप लगाया कि थाने और पुलिस चौकियां भाजपा

कार्यालय की तरह काम कर रही हैं। सपा कार्यकर्ताओं का प्रताड़ित किया जा

रहा है और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। जिला चिकित्सालय

से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सालयों की खस्ताहाल स्थिति है। कहीं

भी आवश्यकता के अनुपात में चिकित्सक नहीं हैं। दवाइयों का अभाव है और जिला

चिकित्सालय एक रेफरल हॉस्पिटल बन कर रह गया है। जिससे मरीजों को छोटी-छोटी

बिमारियों के इलाज के लिए अन्य जनपदों में जाना पड़ रहा है। जिस कारण उनका

आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है।

सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप

लगाया कि बिजली बिल बकाया वसूली के नाम पर गरीब किसानों एवं आम जनों को

प्रताड़ित किया जा रहा है। कभी एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है तो कभी आरसी

काटी जा रही है। संग्राम सिंह यादव ने विकास के सवाल पर सरकार को नकारा

बताते हुए कहा कि पिछले लगभग सात वर्षों से प्रदेश की वर्तमान सरकार

समाजवादी पार्टी की सरकार में किये गए जनहित एवं विकास कार्यों का फीता काट

रही है या नाम बदल रही है। वर्तमान सरकार द्वारा अब तक जनपद में विकास के

नाम पर एक भी कार्य नहीं किया गया। सिर्फ अखबारों में बयान या विज्ञापन

दिया जाता है। कहा कि दिल्ली की पीड़िता बेटी जो जनपद के मेडवरा कला की

निवासी थी, तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उसके गांव आये थे। उन्होंने

उस बेटी के गांव तक की सड़क बनवाई और एक हाॅस्पिटल बनवाया। वहां आज सड़क और

हास्पिटल दोनों की दशा दयनीय है।

उन्होंने फेफना को ब्लाॅक बनाने

की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए विधानसभा में भी आवाज उठाऊंगा। संग्राम

यादव ने जनेश्वर मिश्र सेतु को बिहार के बक्सर-पटना मार्ग से जोड़ने की भी

मांग की। इस अवसर पर जिला महासचिव बीरबल राम, प्रवक्ता सुशील पाण्डेय

कान्हजी, शशिकांत चतुर्वेदी, अनिल राय व समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष

रजनीश यादव आदि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें