मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

पत्नी से तिलक लगवाकर चुनाव प्रचार के लिए निकलते हैं भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बलिया जिले में लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में है। यहां नामांकन

कर चुके प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार पूरे शबाब पर है। प्रत्याशी यदि कड़ी

धूप में दिन भर ताजा रह कर जनता से सीधे कनेक्ट करने में लगे हैं तो इसमें

उनकी पार्टी और कार्यकर्ताओं के साथ ही घरवालों का भी योगदान है।

भाजपा

प्रत्याशी नीरज शेखर जिला मुख्यालय के चन्द्रशेखर नगर स्थित अपने आवास

'झोपड़ी' में रहते हैं। हर दिन चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पहले उनका

पूरा ख्याल उनकी पत्नी डाॅ. सुषमा शेखर रखती हैं। घर से निकलने से पहले

उन्हें अपने हाथ से बना नाश्ता कराती हैं। दिन भर के लिए गाड़ी में भोजन और

नाश्ता रखवाती हैं।

रविवार को एक बातचीत में नीरज शेखर के

दिन की शुरुआत को लेकर डाॅ. सुषमा शेखर ने बताया कि जैसे देश की हर सनातनी

गृहिणी अपना पति धर्म निभाती है, वैसे ही मैं भी करती हूं। वह बताती हैं कि

श्री शेखर सुबह जल्दी उठने के बाद योग करते हैं। इसके बाद स्नान कर

पूजा-पाठ करते हैं। फिर नाश्ते के बाद घर से लोगों के बीच जाने से पहले

चंदन और केसर का तिलक लगाती हूं।

भाजपा प्रत्याशी नीरज

शेखर को घर से तिलक लगा कर भेजने के बाद डाॅ. सुषमा शेखर खुद भी प्रचार के

लिए निकलती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि उनके हर चुनाव में मैंने अपने

हिस्से की मेहनत की है। सनातन धर्म हमें यही तो संस्कार देता है। पति के

पीछे मजबूती से खड़ा रहना हर पत्नी का धर्म है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें