मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व विधायक और पूर्व सांसद पुत्र के बीच झड़प मामले में 26 लाेगाें पर केस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व विधायक और पूर्व सांसद पुत्र के बीच झड़प मामले में 26 लाेगाें पर केस

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बैरिया थाना की पुलिस ने साेमवार काे पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र विपुलेंद्र प्रताप सिंह और बैरिया से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के समर्थकों के बीच मारपीट मामले में दाेनाें पक्षाें की तहरीर पर 26 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि रविवार काे रामगढ़ स्थित गंगा नदी के तट पर एक दाह संस्कार में शामिल हाेने के लिए बैरिया से भाजपा केपूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र विपुलेंद्र प्रताप सिंह समर्थकों के साथ पहुंचे थे। जहां किसी बात काे लेकर दोनों के समर्थकों में कहासुनी के बाद मारपीट हाे गई। इस मारपीट में कई लोगों काे चोटें आईं।पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह अपने समर्थकों संग लौट गए। उधर, इस घटना के बाद पूर्व सांसद के पुत्र विपुलेंद्र सिंह से बैरिया थाने के चिरैया मोड़ पर मारपीट हो गई। इसी बीच पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह शिकायत लेकर बैरिया थाने पहुंचे। मामले की गंभीरता काे भांपते हुए थाना प्रभारी ने एसपी को अवगत कराते हुए आसपास के पांच थानों की फोर्स बुला ली। दाे जनप्रतिनिधियाें से जुड़े मामले की जानकारी पर एएसपी कृपाशंकर और क्षेत्राधिकारी मो. फहीम कुरैशी भी बैरिया थाने पर पहुंच गए।थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के बेटे विद्याभूषण सिंह की और पूर्व सांसद पुत्र विपुलेन्द्र सिंह के समर्थक प्रशांत उपाध्याय की तहरीर पर कुल 26 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दोनों तरफ के 10 लोगों का मेडिकल कराते हुए आगे की कार्रवाई की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें