मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

बलिया : दूसरे के स्थान पर दे रहा था बोर्ड परीक्षा, मुन्ना भाई भेजा गया जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बलिया। यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल पर नकेल जारी है।

सोमवार को सहतवार थाना क्षेत्र के प्रभावती विद्यापीठ इण्टर कालेज अलखदियरी

बलेउर में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर बैठ

कर काॅपी हल कर रहा ''मुन्नाभाई'' पकड़ में आ गया। उसे पकड़कर पुलिस के

सुपुर्द किया गया है।

प्रभावती विद्यापीठ इण्टर काॅलेज

अलखदियरी बलेउर में हाईस्कूल की परीक्षा में सनोज प्रसाद के स्थान पर फर्जी

परीक्षार्थी मंजोग कुमार प्रश्नपत्र हल कर रहा था। आंतरिक उड़ाका दल द्वारा

पकड़े जाने के बाद केन्द्र व्यवस्थापक प्रशान्त कुमार पाण्डेय ने इसकी

सूचना तत्काल सहतवार थाने को दी।

सूचना पाते ही एसआई अशोक कुमार

शुक्ल पहुंच गए। उन्होंने फर्जी परीक्षार्थी मंजोग को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद न्यायालय ले जाया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार

''मुन्नाभाई'' बांसडीह थाने के बड़सरी का रहने वाला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें