मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

इस्लामी आतंकवाद के विरोध में बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ, । राजधानी लखनऊ में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने

जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी कटरा से शिव खोड़ी जाते समय 9 जून को

हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर जेहादी आतंकवादियों द्वारा हमले के विरोध में

परिवर्तन चौक पर बड़ा प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन

के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी स्थानीय

प्रशासन को दिया गया।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष

कन्हैयालाल ने अपने वक्तव्य में बताया संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने

वाली घटना है इस दुस्साहस से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में है।

जम्मू कश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है, धारा

370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का

मनोबल अभी कम नहीं हुआ है ,हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं

बढ़ी हैं इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है।

प्रदशर्न

में मौजूद विहिप के प्रांत प्रचार प्रमुख नृपेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि

देश की तीसरी बार पुनः एनडीए सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक

कृत्य करके इस्लामी आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है।

प्रदर्शन का संचालन कर रहे विभाग मंत्री योगेश एवं बजरंग दल के विभाग

सहसंयोजक ने कायराना कृत्य की तीव्र निंदा करते हुएइस प्रकार की गतिविधियों

पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए केंद्र सरकार को निर्णायक एवं कठोर कदम

उठाने होंगे तथा इस प्रकार के तत्वों को सरंक्षण देने वाले आंतरिक व विदेशी

तत्वों का भी कठोरता से कार्यवाही होनी चाहिए।

प्रदर्शन में बड़ी

संख्या में सह मंत्री नीरज विशेष संपर्क में रविंद्र नाथ सहित लखनऊ विभाग

के सभी जिलों के मंत्री,संयोजक एवं अन्य बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के

प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें