मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

बजरंग दल के प्रांत संयोजक को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बजरंग दल के प्रांत संयोजक को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र के दिल्ली रोड लाकड़ी फाजलपुर निवासी व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत संयोजक अभिनव भटनागर ने गुरुवार को थाना पुलिस को तहरीर देकर फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।पुलिस को दी तहरीर में विहिप नेता ने बताया कि आज दोपहर तीन बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया और जान से मारने की धमकी दी। गाली देने पर विहिप नेता ने फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी ने फिर बार बार कॉल की। चौथी बार फोन उठाने पर आरोपित ने फिर धमकी दी। साथ ही उसने कई मैसेज भेजे, जिसमें सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी की। विहिप नेता ने मैसेज का स्क्रीन शॉट मझोला पुलिस को दिया।थाना मझोला प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार अज्ञात आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना में जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें