मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

बहराइच हिंसा: रामगोपाल की पत्नी का आरोप, आरोपियों का एनकाउंटर महज दिखावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बहराइच हिंसा: रामगोपाल की पत्नी का आरोप, आरोपियों का एनकाउंटर महज दिखावा

बहराइच। महराजगंज कस्बे में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की पत्नी रोली ने पुलिस और प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। उनकी ओर शुक्रवार को जारी एक वीडियो में कहा गया है कि हम न्याय की मांग कर रहे हैं और हमें न्याय नहीं मिल रहा है। पुलिस और प्रशासन हमें न्याय नहीं दिलवा रहा है।शुक्रवार को रामगोपाल की पत्नी रोली मिश्रा का एक वीडियो तेजी से सार्वजनिक हो रहा है। इसमें वे कहते हुए नजर आ रही है कि पुलिस प्रशासन ने रिश्वत ले ली है। आरोपियों को पकड़ लिया गया है, लेकिन वह लोग मारे नहीं गए। हम लोगों को यह दिखा दिया गया है कि पैर पर गोली मारी गई है, लेकिन हमारे साथ में इंसाफ नहीं हो रहा है। पुलिस-प्रशासन हमारे साथ बहुत अन्याय कर रही है। हमें इंसाफ नहीं दिला रही है। पुलिस-प्रशासन हमारा साथ नहीं दे रही है, जो हमको चाहिए वह हमें नहीं मिल रहा है।उल्लेखनीय है कि, हिंसा मामले में पुलिस ने अब्दुल हमीद, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद अफजाल पांच आरोपियों को अरेस्ट किया था। इनमें दो आरोपित मुठभेड़ में घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को सभी आरोपितों को सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें