मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

बहराइच हिंसा में क्षेत्राधिकारी रुपेंद्र गौड़ हटाए गए, रवी खोखर को मिला चार्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बहराइच हिंसा में क्षेत्राधिकारी रुपेंद्र गौड़ हटाए गए, रवी खोखर को मिला चार्ज

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में हालात ​अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। शासन ने इस मामले में अपने स्तर से कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में महसी पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपेंद्र गौड़ को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर रामपुर के सीओ रवी खोखर को चार्ज सौंपा गया है। इससे पहले चौकी इंचार्ज महसी और एसओ हरदी को निलंबित किया गया था। पता चला है कि सीओ महसी रूपेंद्र गौड़ के भी निलंबन की तैयारी चल रही है।महाराजगंज में रविवार को देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की संप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस अब उपद्रवियों को चिह्नित करने में जुटी हुई है। इस हिंसा से जुड़े अब तक 52 उपद्रवियों को जेल भेजा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारी दो शिफ्टों में चौबीस घंटे पल-पल की निगरानी कर रहे हैं। इन इलाकों को नौ सेक्टर में बांटा गया है, जहां पुलिस और जिला प्रशासन के लोग गश्त कर रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अधिकारियों से जिले की ताजा स्थिति की रिपोर्ट ले रहे हैं। पुलिस अराजक तत्वों पर शिकंजा कस रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवी चिह्नित किये जा रहे हैं। अभी तक जो उपद्रवी पकड़े गये हैं, उनकी आपराधिक हिस्ट्री और मुकदमों की डिटेल जुटाई जा रही है।आधी रात से बहाल होगी इंटरनेट सेवाजनपद में संप्रदायिक हिंसा के बाद हालात ​इतने बिगड़ गये थे कि इंटरनेट सेवा को भी निलंबित करना पड़ा। इंटरनेट न होने की वजह से लोगों का खास दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ कारोबारियों का कहना है कि इंटरनेट सेवा न होने से इस त्योहारी सीजन के कारण व्यापार में उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। प्रशासन से बातचीत में पता चला है कि आज (बुधवार) रात 11 बजकर 59 मिनट पर इंटरनेट सेवा बहाल कर दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें