मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

बहराइच: बकरी के शिकार में आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में फंसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बहराइच। जनपद के मैकू पुरवा गांव में सोमवार भोर के समय आदमखोर तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने अपने पिंजड़े में कैद कर लिया है। तेंदुए को रेस्क्यू करने के बाद जिला प्रशासन, वन विभाग और ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेन्ज अन्तर्गत नौबना जंगल के किनारे मैकू पुरवा गांव है। यहां पर जगंल के रास्ते बीते दिनाें एक आदमखोर तेंदुआ आ गया, जो काफी उत्पात मचाए हुए था। रविवार दोपहर को खेत में काम करते हुए ग्रामीण पर हमला भी किया था। इससे गांव के लोग दहशत में थे। इस जानकारी पर उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकार हीरालाल कनौजिया, कोतवाल अमितेंद्र सिंह ककरहा वन रेंज दरोगा अशोक कुमार सहित वन टीम घटनास्थल पर पहुंचे। टीमें देर रात गांव में कैंप करती रहीं। स्पेशल टाइगर प्रोडक्शन फोर्स के साथ वन क्षेत्राधिकारी ककरहा डीपी कनौजिया गांव पहुंच गये।वन्य जीव प्रभागीय अधिकारी बी. शिव शंकर ने बताया तेंदुए को पकड़ने के लिए रात में नौ बजे के करीब बकरी बांधकर पिंजरा लगाया गया। सुबह तीन बजे के करीब तेंदुआ पिंजरे में बधी बकरी के शिकार के चक्कर में कैद हो गया। वन विभाग की टीम पिंजरे में कैद तेंदुए को रेंज कार्यालय ले गई। तेंदुए का डॉक्टर की टीम स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है, उनके निर्देशानुसार तेंदुए को गांव से दूर जंगल में छोड़ा जाएगा। आदमखोर तंदुआ पकड़े जाने के बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें