मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

बागपत में पानी की टंकी के अंदर घुसी युवती, पुलिस की सूझबूझ से सुरक्षित निकाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बागपत में पानी की टंकी के अंदर घुसी युवती, पुलिस की सूझबूझ से सुरक्षित निकाला

बागपत। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में परिजनों से नाराज एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती का वीडियो वायरल हो गया। सूचना पर मोके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने बड़ी ही सूझबूझ से युवती को पानी की टंकी के अंदर से सुरक्षित निकाला है।घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के लधवाड़ी गांव की है। 25 वर्षीय युवती शुक्रवार को अचानक गांव की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती टंकी के ऊपर बने टैंक के अंदर जाकर बैठ गई । सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल अमित कुमार और उसके साथी ने बिना समय गंवाए टंकी पर चढ़कर युवती से बातचीत शुरू की। काफी देर तक समझाया, पानी पिलाने और शांत कराने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।जानकारी मिली है कि युवती का नाम अक्षिका है, जो पास के बिहारीपुर गांव निवासी रामवीर की पुत्री है। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। किसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने युवती को कोतवाली लाकर परामर्श दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां लोग बागपत पुलिस की बहादुरी और संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें